फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भाकियू ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 24 Apr 2023 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक व किसान नेताओं को दिल्ली में हिरासत में लेने पर भाकियू सर छोटूराम ने इसराना में सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए केंद्र सरकार के प्रदर्शन किया। साथ ही पुतला फूंककर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
भाकियू के जिला प्रधान प्रदीप जागलान ने कहा कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पुलवामा हमले को लेकर सरकार पर जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच कराने की बजाय सरकार पूर्व राज्यपाल को हिरासत में लेकर आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। देश का किसान वर्ग पूर्व राज्यपाल मलिक के साथ खड़ा है। भविष्य में अगर सरकार कोई कदम उठाती है तो देश का किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत में खोट नहीं है तो पुलवामा प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व भाकियू सदस्य इसराना के छोटू राम किसान भवन में इकठ्ठे हुए और भवन के सामने हाईवे की सर्विस लेन पर रोष प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर नारजगी जताई। इस दौरान भाकियू जिला प्रधान प्रदीप जागलान, हरिंदर राणा, अजमेर कुहाड़, जोगेंद्र जग्गी, राजरूप फौजी, राजेश शर्मा, प्यारे लाल, कुलदीप कुंडू, दीपक सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें