फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली ने तो बहुत रुलाया बारिश ने गर्मी से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में 12 बार बिजली लाइन अलग-अलग जगहों पर ब्रेक डाउन हुई। इससे आपूर्ति हर बार घंटे भर से पांच घंटे तक प्रभावित रही। सोमवार को भले बिजली ने लोगों को बहुत रुलाया हो लेकिन बारिश ने गर्मी से उन्हें बचा लिया। उधर, इन ब्रेक डाउन की जब निगम अधिकारियों ने मौके पर जांच पड़ताल की तो पांच जगहों पर तो कोई फॉल्ट नहीं मिला, लेकिन सात जगहों पर बिजली के केबल बॉक्स उड़े मिले। वहीं, कई जगह पर जंफर जले हुए मिले। वहीं, एक जगह पर उपभोक्ता की कमी के कारण भी लाइन में फॉल्ट होना पाया गया। बारिश में भी निगम कर्मी दिन भर बिजली की बंद पड़ी लाइनों को चालू करते हुए नजर आए। वहीं, बार बार लाइन कट होने की वजह से शहर के उपभोक्ताओं ने निगम के हेल्पालाइन नंबर पर सौ से भी ज्यादा शिकायतें दर्ज करवा दी।
विज्ञापन

दोपहर सवा तीन बजे सचिवालय के फीडर पर लाइन ब्रेक डाउन हुई, पड़ताल की तो यहां कोई फॉल्ट नहीं मिला। इसके बाद इसी समय ओल्ड इंडिस्ट्रियल एरिया की भी लाइन ब्रेकडाउन हुई, यहां भी निगम कर्मियों को पड़ताल के बाद कोई फॉल्ट नहीं मिला। इसके बाद ओल्ड इंडिस्ट्रियल एरिया के चौथे फीडर पर शाम पौने पांच बजे लाइन ब्रेक डाउन हुई, यहां केबल बॉक्स फटा हुआ मिला। जिससे लाइन करीब तीन घंटे तक प्रभावित रही। गांव आट़टा में रात को पौने आठ बजे लाइन रुकी, जो एक घंटे बाद चालू की गई, यहां भी कोई फॉल्ट नहीं मिला। इसके बाद उरलाना कलां में केबल बॉक्स फटने की वजह से साढ़े चार घंटे तक का बिजली कट लगा।
रिसालू में बिना किसी फॉल्ट के लाइन सवा दो घंटे तक बंद रही। जाटल में भी बिना किसी फॉल्ट के लाइन 50 मिनट तक बंद रही। सेक्टर 29 पार्ट - 2 में जंफर जलने की वजह से यहां 3 घंटे 50 मिनट का कट रहा। नेस्ले कंपनी के फीडर पर उपभोक्ता की गलती की वजह से यहां साढ़े 3 घंटे बिजली गुल रही। इसराना और ब्राह़मण माजरा में अन्य बिजली उपकरणों में आई तकनीकी खामियों के चलते 55 मिनट से लेकर पौने दो घंटे तक लाइन बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें