फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से मिली राहत, कल फिर आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से विशेषज्ञों के पूर्वानुमान से एक दिन पहले ही मौसम ने करवट ली। रविवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। मौसम विशेषज्ञों ने मंगलवार को बारिश के आसार जताए हैं। इस सप्ताह बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
विज्ञापन

पिछले दस दिन से गर्मी लगातार बढ़ रही थी। बिजली की मांग भी बढ़ गई थी। गर्मी के चलते दिन के समय लोगों का बाहर निकल पाना भी मुश्किल हो गया था। अधिकतत तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान में कुछ कमी आई थी। रविवार को तड़के ही मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। करीब साढ़े आठ बजे हल्की से मध्यम बूंदाबांदी शुरू हो गई। यह करीब दो घंटे तक चली। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी आई। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। बूंदाबांदी होने से हवा की रफ्तार से कई दिनों के बाद लोगों को गर्मी व लू से राहत मिली। कई दिनों के बाद मौसम में कमी आने से बाजार व सड़कों पर लोगों की आवाजाही लगी रही। पूरा दिन लोगों की घरों से बाहर आवाजाही लगी रही। पूरा दिन बाजार में रौनक लगी रही। दुकानदार सतीश ने बताया कि गर्मी बढ़ने से दोपहर के समय लोगों की आवाजाही बिल्कुल कम हो गई थी। रविवार को बारिश होने से तापमान में कमी आई। जिससे दोपहर के समय भी लोगों की आना-जाना लगा रहा। वहीं किसान तेज बारिश की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह समय धान की रोपाई की तैयारी चल रही है। तेज बारिश होने से किसानों को धान की रोपाई के लिए ट्यूबवेल चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और बारिश से फसल की रोपाई भी अच्छे से हो पाएगी। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि इस सप्ताह बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। मंगलवार को बारिश की संभावना है जिससे तापमान में कमी आएगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान

रविवार 39/28
सोमवार 33/27
मंगलवार 31/27
बुधवार 33/28
वीरवार 34/27

शुक्रवार 33/27
शनिवार 32/27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें