फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विद्यानंद कॉलोनी में दोस्त पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। विद्यानंद कॉलोनी में 13 जून की रात को शराब पीने और रुपये उधार न देने पर इमरान पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने युवक के पेट और हाथ पर चाकू से कई वार किए हैं। उसे रोहतक पीजीआई दाखिल कराया है। उनका यहां ऑपरेशन किया है। थाना चांदनी बाग पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विद्यानंद कॉलोनी के इमरान ने बताया कि वह छोटूराम चौक के पास टोकरी बनाता है। वह 13 जून की रात को नाइट शिफ्ट कैंसिल होने के बाद कॉलोनी के ही इंतजार और आदिल के साथ शराब पीने चला गया था। तीनों ने पहले कब्रिस्तान के पीछे और फिर बाबरपुर टोल के पास एक ढाबे पर खाना खाया। वे पुराने बस अड्डे के पास आए तो इंतजार ने और शराब पीने की बात कही। उसके मना करने पर इंतजार ने दो हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन

उसने मना किया तो इंतजार झगड़ा करने लगा। तब उसने उसे शराब की एक और बोतल दिला दी। वे तीनों देर रात संदीप के जिम के पीछे मैदान पर आ गए। यहां इंतजार ने उसे जबरदस्ती और शराब पिलाई। वह और आदिल घर जाने लगे तो इंतजार गाली-गलौज शुरू कर दी।
आदिल एक तरफ हो गया। इंतजार ने चाकू निकाल उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। उसने बचने के लिए हाथ आगे किया तो पहला वार हाथ पर लगा। इंतजार ने लगातार दो-तीन वार उसके पेट पर कर दिए।
विज्ञापन

आदिल आया तो इंतजार उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। उसे जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। यहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। थाना चांदनी बाग पुलिस की प्रभारी किरण ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें