फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हथवाला गांव के खेतों में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

विज्ञापन
हथवाला गांव में तेंदुआ दिखने के बाद मौके पर जांच करती टीम। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। हथवाला गांव के खेतों में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से किसानों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पिछले तीन दिनों में तीन किसानों ने खेतों में तेंदुआ देखने और उससे आमना-सामना होने का दावा किया है। तीनों किसानों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। बुधवार को किसानों ने ग्रामीणों के सामने अपनी आपबीती सुनाई। तेंदुए की मौजूदगी की आशंका के कारण किसान अब खेतों में जाने से भी कतरा रहे हैं।
किसान कृष्ण ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7 बजे वह खेत में पानी की सप्लाई चालू करने के बाद स्कूटी से गांव लौट रहा था। रास्ते में करीब दो एकड़ की दूरी पर उसे तेंदुआ दिखाई दिया। खतरा भांपते हुए वह तुरंत स्कूटी मोड़कर गांव की ओर भागा। वहीं, किसान क्रांति त्यागी ने बताया कि सोमवार को वह कुत्तों के लिए रोटियां लेकर खेत में गया था।
विज्ञापन

गेहूं की बिजाई वाले खेत में तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। वह गन्ने के खेतों से होते हुए वहां से निकला और ग्रामीणों को सूचना दी। राक्सेड़ा निवासी किसान इंद्र भी हथवाला के पुराने बांध के पास पट्टे पर लिए खेत में बिजाई करने गया था। इसी दौरान तेंदुआ उसके सामने हमला करने की मुद्रा में कूदा, जिससे उसकी बाइक गिर गई। वह किसी तरह वहां से भागा।
सूचना मिलने पर बुधवार शाम वन विभाग के तीन गार्ड पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने खेतों से पैरों के निशानों के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए वन्य प्राणी विभाग को भेजा जाएगा। वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। किसानों को शोर करने के लिए पटाखे साथ रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

वन राजिक अधिकारी सुरेंद्र छौक्कर ने बताया कि निशानों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। एसडीएम अमित कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर रिपोर्ट लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है।

हथवाला गांव में तेंदुआ दिखने के बाद मौके पर जांच करती टीम। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें