इसराना। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को एचआईवी एड्स और टीबी पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. हरिओम ने की और संचालन रेड रिबन क्लब के प्रभारी दिनेश कुमार ने किया। एचआईवी एड्स और टीबी पर व्याख्यान सामान्य अस्पताल समालखा में सीटीसी के उप-जिला काउंसलर रवि भोला ने दिया। उन्होंने एचआईवी एड्स के कारणों और बचाव के बारे में विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने बताया कि जिले में एचआईवी एड्स के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ाव आ रहा है जो कि एक चिंता का विषय है और हम सबको सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने विद्यार्थियों से सवाल पूछे और सही जवाब देने पर इनाम दिया। प्राचार्य डाॅ. हरिओम ने एचआईवी एड्स के प्रति विद्यार्थियों को सजग रहने की सलाह दी। संवाद