रामदयाल बत्रा द्वारा मरणोपरांत शरीर दान करने पर परिजनों को प्रमाण पत्र देते जन सेवा दल के पदाधि
पानीपत। बत्रा कॉलोनी निवासी 72 वर्षीय राम दयाल बतरा ने शरीर दान किया। मंगलवार सुबह को अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर प्रभु चरणों में लीन हो गए। अपने पिता की इच्छा को पूरा करते हुए उनके बेटों हेमंत बतरा, मनोज बतरा और संजीव बतरा ने अपने पिता की देह को खानपुर विश्वविद्यालय मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया। उनके बेटों ने बताया कि उनके पिता डेरा ब्यास के साथ जुड़े हुए थे। जिला नागरिक अस्पताल से चिकित्सक डॉ. केतन और उनकी टीम ने आंखों का भी दान कराया और उसे रोहतक पीजीआई मेडिकल कॉलेज को दान में दी। जिससे दो अंधेरी जिंदगी को रोशनी देने का काम करेंगे। जन सेवा दल के सदस्य चमन गुलाटी ने बताया कि आज लोगों की सोच बदल रही है। मौके पर जन सेवा दल के प्रधान कृष्ण मनचंदा, कमल गुलाटी, कपिल ग्रोवर, राजकुमार कथूरिया, श्याम लाल का विशेष सहयोग रहा। संवाद