फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वर्क सस्पेंड पर रहे अधिवक्ता, 1635 से ज्यादा मामलों की सुनवाई अटकी

विज्ञापन
न्यायालय परिसर के गेट पर धरने पर बैठे ​अ​धिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। समालखा में अधिवक्ता रोहताश के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के मामले में अधिवक्ताओं का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। जिला बार एसोसिएशन ने मंगलवार को समालखा बार एसोसिएशन के समर्थन में वर्क सस्पेंड कर दिया। अधिवक्ता किसी भी अदालत में पेश नहीं हुए, जिससे न्यायालय में करीब 1635 मुकदमों की सुनवाई नहीं हो सकी। यही कारण रहा कि सुनवाई के लिए अदालत पहुंचे वादकारियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दुहन ने बताया कि सोमवार को ही समालखा बार के समर्थन में वर्क सस्पेंड की घोषणा कर दी गई थी। सुबह से ही अधिवक्ता अदालतों में नहीं पहुंचे। अधिवक्ताओं ने न्यायिक परिसर के गेट पर बैठकर धरना दिया। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दुहन ने कहा कि समालखा में अधिवक्ता रोहताश के साथ हुए विवाद में पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली, लेकिन उनकी शिकायत पर न जांच की और न ही कोई प्राथमिकी दर्ज की गई, जिससे अधिवक्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग करती है, साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अधिवक्ताओं का उत्पीड़न किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नहीं हो सकी मुकदमों की सुनवाई, मिली तारीख
मंगलवार को पानीपत जिला न्यायालय की अलग-अलग अदालतों में 1635 मुकदमे सुनवाई के लिए लगे थे, इनमें से 597 मामले सिविल व 1038 क्रिमिनल केस थे। अधिवक्ताओं के वर्क सस्पेंड होने के कारण मुकदमों की सुनवाई नहीं हुई। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दुहन ने बताया कि सभी मुकदमों में अगली तारीख लगवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें