फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित जमीन में फसल कटाई पूरी, ठेके पर दी जाएगा

Tue, 19 Nov 2013 04:32 PM IST
पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव आसन कला में प्रशासन का फसल काटो अभियान खत्म हो गया है, लेकिन फिर भी पटवारी से राय ली जा रही है कि कहीं पंचायत की और जमीन तो नहीं रह गई है।
विज्ञापन


दूसरी ओर कमेटी सदस्यों का कहना है कि अभी करीब 30 एकड़ पंचायती जमीन में फसल खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी मिलीभगत करके फसल नहीं कटवा रहे हैं। जानकारी के अनुसार गांव में दो दिनों तक प्रशासन की टीम ने दो कंबाइन लेकर पंचायती जमीन में धान की फसल काट ली।

इस बारे में प्रशासन का कहना कि जो फसल खड़ी थी, रिकार्ड के हिसाब से वह काट ली गई। उसके बाद भी पटवारी से जानकारी ली जा रही है अगर और फसल खड़ी होगी तो उसे भी काट लिया जाएगा।
विज्ञापन


जमीन के करीब 95 हिस्से बनाए
करीब 850 एकड़ पंचायती जमीन के करीब 95 हिस्से किए गए हैं। अब इनकी बोली कराई जाएगी। बोली देकर कोई भी जमीन को बुवाई के लिए ले सकता है।

 इसके लिए पांच और दस एकड़ की दो श्रेणियां बनाई गई हैं। वहीं जमीन से लुक छिपकर काटी गई फसल की रकम कब्जाधारियों तक पहुंचने से रोकने के लिए प्रशासन मतलौडा और पानीपत की मंडियों मे आढ़तियों से संपर्क कर रहा है।

रिकार्ड के अनुसार हमने पूरी फसल काट ली है, फिर भी पटवारी से जानकारी ली जा रही है। जिस फसल का स्टे है उसे ही छोड़ा गया है।
अशोक छिक्कारा, बीडीपीओ

प्रशासन को ठेंगा दिखाकर कर दी बिजाई
गांव आसन कलां मे धान की कटाई होते ही कई कब्जाधारियाें ने गेहूं की बिजाई शुरू कर दी। ऐसे में प्रशासन की सख्ती का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कब्जाधारियों पर प्रशासन का कितना खौफ है।
विज्ञापन


कब्जाधारियों ने पहले फसल काट ली और अब जमीन की बोली छुड़वाए बिना वहां पर गेहूं की बिजाई भी कर दी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें