फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किसान काबू, चार कंबाइन और दो ट्रैक्टर-ट्राली जब्त

Mon, 11 Nov 2013 12:04 AM IST
पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
आसन कलां में पंचायती जमीन से धान की फसल काटने के मामले में रविवार को प्रशासनिक टीम ने एक किसान को हिरासत में लिया। वहीं कुछ किसान प्रशासन की टीम को आते देख फरार हो गए।
विज्ञापन



टीम ने मौके से चार कंबाइन और दो ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर लिया है। उपायुक्त ने इस मामले में सरपंच को लापरवाही बरतने पर तलब किया है और इस पर सस्पेंशन की तलवार लटक गई है।

 प्रशासन ने पुलिस को फसल काटने वाले किसानों के खिलाफ मामला दर्ज उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

उपायुक्त समीर पाल सरो की अगुवाई में रविवार शाम को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी आसन कलां की विवादित पंचायती जमीन पर पहुंची।

 प्रशासनिक अमले को देख फसल कटाई कर रहे किसान भाग खड़े हुए। प्रशासनिक और पुलिस टीम ने एक किसान चांदन राम को काबू कर लिया और धान की कटाई में लगे चार कंबाइन और दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

मौके पर उपायुक्त के साथ एडीसी आरएस वर्मा, सीटीएम हवा सिंह, एसडीएम अश्वनी मलिक, नायब तहसीलदार मतलौडा रविंद्र मलिक, डीडीपीओ सुरेंद्र सिंह और बीडीपीओ अशोक छिक्कारा मौजूद रहे।

सरपंच के प्रतिनिधि को लगाई फटकार
उपायुक्त समीर पाल सरो ने आसन कलां की सरपंच के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे उसके पति रविंद्र को जमकर फटकार लगाई। उपायुक्त ने सरपंच को सस्पेंड करने की चेतावनी दी और उनको सोमवार को कार्यालय में तलब किया है।

बड़े किसानों ने पहले की फसल काटी
गांव के किसानों में रोष है कि कुछ बड़े किसान पहले ही विवादित जमीन से फसल काटकर ले गए हैं। प्रशासन ने उनकी अनदेखी की है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर प्रशासन के निर्देश पर कुछ कर्मचारी फसल की देखरेख में लगे हुए हैं। कुछ किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों व इन कर्मचारियों के साथ बातचीत कर ली और फसल कटाई के समय अनदेखा कर दिया।

कई दिन से काट रहे थे फसल
आसन कलां के ग्रामीण कई दिन से 850 एकड़ जमीन से धान की फसल कटाई में लगे हुए थे। गत सप्ताह भी कुछ लोगों ने दिवाली की छुट्टी का फायदा उठाकर कई एकड़ धान की फसल काट ली। गत दिनों धान के रेट लगातार बढ़ने पर किसानों को फसल कटाई की चिंता सताने लगी और मौका मिलते ही फसल काटने में लग गए। इस समय 850 एकड़ में से 380 एकड़ जमीन पर ही धान की फसल खड़ी है।

ये है मामला
जिले के गांव आसन कलां की 850 एकड़ पंचायती जमीन पर ग्रामीणों का कब्जा है। ग्रामीण इस जमीन पर अपने स्तर पर फसल काश्त कर रहे हैं। प्रशासन ने धान के सीजन से पहले जमीन की पंचायती बोली करने का फैसला लिया था, लेकिन कोई भी किसान बोली देने आगे नहीं आया।

 इसके बाद किसानों ने अपने स्तर पर धान की रोपाई कर दी। प्रशासन ने फसल पकने के बाद अपने कब्जे में ले ली और बोली देने पर ही किसानों को फसल काटने के आदेश जारी कर दिए, लेकिन किसानों ने ऐसा न कर जमीन से फसल काट ली।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें