फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लालचंद की पुरानी रंजिश के चलते की थी चाकू मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा । चुलकाना गांव के लालचंद उर्फ धोला की हत्या गांव के ही लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते की थी। आरोपियों ने उसकी छाती व पीठ में चाकू के कई वार किए थे। समालखा थाना पुलिस ने इसमें हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चुलकाना वासी प्रवीन ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का लालचन्द उर्फ धोला दीवाना गांव स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। वह सोमवार देर शाम को गांव के अंशु और शुभम के साथ फैक्ट्री में काम कर बाइक से घर वापस आ रहा था। उसने आरोप लगाया कि जीए कॉलेज के पास किवाना मोड़ पर पहले से खड़े सोनू व सन्नी ने अपने दो-तीन साथियों के साथ मिलकर लालचंद को पकड़ लिया। उसकी छाती, पीठ पर चाकू से कई वार किए। वह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल लालचंद को पानीपत के एक अस्पताल ले गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। समालखा थाना पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें