संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा। सरस्वती काॅलेज ऑफ एजुकेशन मतलौडा में रविवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में बीएड की छात्रा लक्ष्मी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन जोगिंद्र देशवाल ने रिबन काट कर किया। उन्होंने कहा कि हम सबको मानसिक ही नहीं बल्कि शारीरिक विकास भी आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने दिन का कुछ समय खेलों को जरूरी देना चाहिए या फिर खेलों में भाग लेना चाहिए। जिसके काॅलेज के बीएड प्रथम वर्ष, बीएड द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राएं और डीएड के विद्यार्थियों ने भाग लिया गया। 100 मीटर दौड़ में बीएड की छात्रा लक्ष्मी और 200 मीटर में बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा अन्नु प्रथम स्थान पर रही।।
स्पून रेस में बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिंसी प्रथम रही। थ्री लेग रेस में बीएड प्रथम वर्ष शिवानी शर्मा और रस्साकशी में बीएड की टीम प्रथम रही। बैडमिंटन में बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा विजय रही। क्रिकेट प्रतियोगिता में बीएड प्रथम वर्ष विजय रही।