फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लक्ष्मी व आयुषी ने रचाई सबसे सुंदर मेहंदी

Fri, 10 Oct 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
आर्य कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का निरीक्षण करते पदा​धिकारी। - फोटो : बहराइच में ​स्थित मेडिकल कालेज।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में वीरवार को एनएसएस इकाई द्वारा करवाचौथ के अवसर पर मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में लक्ष्मी और आयुषी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा लक्ष्मी व बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा आयुषी ने संयुक्त रूप से प्रथम, बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मोनी व बीएससी द्वितीय वर्ष की नंदिनी ने संयुक्त रूप से द्वितीय, बीएसी अंतिम वर्ष की रिया त्यागी व बीए द्वितीय वर्ष की दिव्या ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, सांत्वना पुरस्कार छात्रा खुशी व स्वीटी को मिला। प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सांस्कृतिक विभागाध्यक्ष डॉ. रामनिवास, एनएसएस इकाई प्रभारी डॉ. मनीष डुडेजा व डॉ. आस्था गुप्ता ने भी संबोधित किया। मेहंदी प्रतियोगिता में उप-प्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. गीतांजलि धवन, डॉ. नीलू खालसा व डॉ. मधु गाबा ने निर्णायक रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें