फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लक्ष्मण मूर्छा और रावण संग्राम का मंचन

Wed, 01 Oct 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शहर समेत जिले में बुधवार को रामलीला का मंचन हुआ। कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। श्री सनातन धर्म रामलीला सभा मॉडल टाउन और भीम गोड़ा में रामलीला ड्रामेटिक क्लब द्वारा रामलीला में लक्ष्मण मूर्छा का मंचन किया। श्री सायंकाल लैय्या सभा की ओर से आईबी सीसे स्कूल में रामलीला में रावण संग्राम मंचन किया। समालखा श्रीराम मैदान पर रामलीला के मंचन के साथ कथा में श्रीराम का गुणगान किया।
श्री सायंकालीन रामलीला का आयोजन आईबी सीसे स्कूल के मैदान में किया गया। लंका की धरती पर भगवान श्रीराम ने सुग्रीव अंगद, नल नील, हनुमान, विभीषण से विचार विमर्श उपरांत रावण के साथ निर्णायक युद्ध करने का एलान किया। उन्होंने कहा अब युद्ध नहीं अब रण होगा, संग्राम बड़ा भीषण होगा। रावण ने समर क्षेत्र में अहिरावण को उतारा। वह पाताल लोक में देवी की पूजा में बली के लिए श्रीराम लक्ष्मण को निद्रावस्था उठाकर ले जाता है। हनुमान और माया मछेंद्र से युद्ध कर राम और लक्ष्मण को वापस ले आते हैं। युद्ध में अहिरावण मारा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में रावण से श्रीराम का युद्ध होता है। दर्शकों ने श्रीराम के जयघोष के मध्य भीषण संग्राम, अग्निबाण और विशेष अस्त्र शस्त्रों से युद्ध देख स्वर्ग से देवता भी श्रीराम लक्ष्मण पर पुष्प वर्षा करते हैं। आश्विन मास की तृतीय तिथि को प्रारंभ महासंग्राम दशमी तिथि तक चला। रावण के सिर कटते रहे पर विभीषण रावण की नाभि ने बान मारने की सलाह से श्रीराम की जय हुई। मंच संचालक युधिष्ठिर शर्मा ने बताया कर 11 माह 14 दिन बाद सीता को अशोक वाटिका से रावण दहन के बाद विजय दशमी की शुभ वेला में मुक्त कराया जाएगा। इस मौके पर प्रधान परमवीर ढींगरा, जगदीश शर्मा, यशपाल शर्मा, जगदीश चराया, दुर्गेश शर्मा, दीपक मखीजा, लक्की अरोरा, चिंटू नंदा, अंशुल शर्मा व संतलाल बांगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें