लदाना गांव से बलाना जानी वाली रोड। संवाद
जलबेड़ा। लदाना गांव से बलाना जाने वाली करीब 3 किलोमीटर की सड़क की हालत हो गई है, जिसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लाभ सिंह, सुच्चा सिंह, हरनेक सिंह आदि लोगों ने बताया कि संबंधित विभाग को कई बार कहने के बावजूद सड़क को चौड़ी करने का कार्य तो शुरू हो चुका है, लेकिन इस दौरान उन्हें दूसरे गांव तक आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि जल्द सड़क के चौड़ीकरण का कार्य पूरा करवाएं ताकि लोगों को पहले की भांति सुविधा प्राप्त हो सके।