फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: करंट लगने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। अलुपुर गांव में खेत से घर लौट रहे मजदूर विजेंद्र (35) पैर फिसलने से गिरकर सड़क किनारे रखे बिजली के ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आ गया जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मतलौडा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। अलुपुर ग्राम पंचायत के सरपंच सतबीर ने बताया कि विजेंद्र दिहाड़ी मजदूरी करते थे। वह मंगलवार सुबह खेतों पर काम करने के लिए गए थे। रात को वहां से लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचने पर वह पैर फिसलने से गिर गए और सड़क किनारे रखे ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना पर मतलौडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सरपंच ने बताया कि विजेंद्र शादीशुदा थे। उनके दो बच्चे हैं, इनमें से सात साल का बेटा और पांच साल की बेटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें