समालखा। जीटी रोड मनाना फ्लाईओवर पर सोमवार देर शाम करीब आठ बजे कार की खिड़की से टकरा समालखा के फैक्टरी मजदूर जान मोहम्मद की मौत हो गई। हादसे में चार चालक भी घायल हो गया। सामान्य अस्पताल में मंगलवार को परिजन चिकित्सकों की हड़ताल के चलते पोस्टमार्टम के लिए चिंतित थे। डाॅ. कर्मवीर चोपड़ा व डॉ. पवन ने आगे आकर युवक के शव का पोस्टमार्टम किया।
परिजनों ने बताया कि समालखा निवासी जान माेहम्मद एक फैक्टरी में काम करता था। नेशनल हाईवे 44 पर केसर ढाबा और डीपीएस स्कूल के बीच सोमवार शाम करीब आठ बजे एक व्यक्ति कार पर समालखा से पानीपत की तरफ जा रहा था। वह किसी काम से सड़क किनारे खड़ा हो गया। वह जैसे ही खिड़की खोलकर बाहर आने लगा। इसी समय जान मोहम्मद की बाइक की टक्कर हो गई। जान मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक घायल हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची। घायल कार चालक को एंबुलेंस में सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पानीपत भेज दिया। थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि जान मोहम्मद समालखा के औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में मजदूरी करता था।