फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया के ध्यानार्थ : गैस सिलिंडर सिर में मार श्रमिक की हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र के कृष्णा गार्डन कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे श्रमिक अनीश गुप्ता (33) की सिर में छोटा गैस सिलिंडर मारकर हत्या कर दी गई। रविवार रात को अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। जिस समय वारदात हुई उस समय पड़ोस के मकान में जन्मदिन पार्टी चल रही थी। जिस कारण डीजे की आवाज में किसी को कुछ पता नहीं चला। सुबह को पड़ोसियों ने मकान में उनका शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों को सूचना दी गई है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

थाना चांदनीबाग प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह सूचना मिली थी कि कृष्णा गार्डन कॉलोनी गली नंबर-3 में एक जोगेंद्र के मकान के कमरे में खून से लथपथ शव पड़ा है। सूचना पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। कमरे में अनीश गुप्ता का शव पड़ा हुआ था। जांच में पता चला कि मृतक अनीश मूल रूप से यूपी के देवरिया जिले के रहने वाले थे और अकेले ही किराये के मकान में रहते थे। वह सेक्टर 29 स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। रविवार की रात को करीब सवा आठ बजे अनीश अपने कमरे पर आए थे। उस समय उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। इसी दौरान उनके बीच किसी बात पर विवाद हुआ तो आरोपी ने कमरे में रखा गैस सिलिंडर उनके सिर में बांयी ओर मार दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। जिस समय वारदात हुई उस समय पड़ोस में एक मकान मे जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। जिसमें डीजे बज रहा था जिस कारण लोगों को कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन की। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी का निरीक्षण किया और खून के नमूने लिए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। साथ ही परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

अक्तूबर में ही पानीपत आए थे अनीश
पुलिस ने बताया कि आस-पास के लोगों से जानकारी की गई है। अनीश अक्तूबर माह में ही पानीपत आए थे। जिसके बाद वह किराये के मकान मे रहने लगे और सेक्टर-29 की एक फैक्टरी में काम करने लगे। कमरे में फर्श पर ही एक गद्दा पड़ा था। कुछ बर्तन और गैस सिलेंडर रखा था।
विज्ञापन


वर्जन
कृष्णा गार्डन कॉलोनी में युवक की हत्या की सूचना मिली थी। शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

-महिपाल सिंह, प्रभारी थाना चांदनीबाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें