फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्रमिक को घर के पास पीटकर छीना मोबाइल

Sun, 07 Jan 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस के अंतर्गत जैन चौक पर एक श्रमिक के साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। वह उस समय अपने दोस्त से मिलकर जा रहा था। बदमाशों ने घर से दो सौ मीटर दूरी पर वारदात को अंजाम दिया। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जैन चौक निवासी अजीत ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे दोस्त रमेश से मिलकर घर लौट रहा था। मुख्य सड़क पर एक अपाचे और तीन स्पलेंडर मोटरसाइकिल लेकर आठ से 10 युवक खड़े थे। उन्होंने मोटरसाइकिल अड़ाकर उसका रास्ता रोक लिया। एक युवक ने उसको थप्पड़ मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अपने परिजनों को बुलाने के लिए फोन करना चाहा तो एक अन्य ने उसका मोबाइल छीन लिया। उसने उनका विरोध किया तो पर डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके पैरों पर भी डंडे मारे। वह मारपीट के बाद बेसुध हो गया। उसने सुध आने के बाद पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें