फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमईएमयू दो घंटे की देरी से पहुंची

विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते हुए यात्री। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
- रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते रहे यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। ट्रेनों का देरी से आने का सिलसिला जारी है। बुधवार को कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमईएमयू समेत 14 ट्रेनें देरी से पहुंचीं। यात्री सुदेश और अंकित ने बताया कि उनकी ट्रेन सवा दो घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंच रही है। इतनी देर तक इंतजार करना पड़ेगा। कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमईएमयू दो घंटे, उत्तर संपर्क क्रांति आधा घंटा और आम्रपाली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आई।
वहीं हीराकुंड एक्सप्रेस एक घंटा, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा बीस मिनट और स्वराज एक्सप्रेस 39 मिनट की देरी से आई। जम्मू तवी एक्सप्रेस 32 मिनट, झेलम एक्सप्रेस आधा घंटा और नेताजी एक्सप्रेस एक घंटे बारह मिनट की देरी से आई। दिल्ली-पानीपत एमईएमयू डेढ़ घंटा, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस आधा घंटा और नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र एमईएमयू पौने दो घंटे की देरी से आई। कालका सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा दो घंटे, अंब अंदौरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटा और सचखंड एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से आई। जिससे यात्रियों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा। लंबे रूट की देरी से आने की जानकारी हमें भी देरी से मिलती है। स्टेशन पर यात्रियों के लिए हर सुविधा है ताकि किसी भी यात्री को कोई परेशानी न हो।

-रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें