पानीपत। आईबी महाविद्यालय के जीव विज्ञान विभाग में बीएससी तृतीय और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रथम वर्ष छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर कई विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान बीएससी प्रथम वर्ष की कृतिका को मिस फ्रेशर और अरविंद को मिस्टर फ्रेशर चुना गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कठिन परिश्रम करने और नैतिक व सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। विभागाध्यक्ष डॉ. निधान सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और वक्तव्य-कौशल विकसित करते हैं। प्राणी विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार ने भी अपने विचार रखे। मंच संचालन स्नेहा और अनु ने किया। निर्णायक मंडल में पीएचडी शोधकर्ता योगेश और सलमा शामिल रहे जिन्होंने मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर का चयन किया। इस मौके पर उप प्राचार्या डॉ. किरण मदान, विभागाध्यक्ष डॉ. निधान सिंह, डॉ. विक्रम कुमार, प्रो. पवन कुमार एवं डॉ. प्रवीण कुमार, प्रो. नीलम, प्रो. अंजूश्री, प्रो. रजनी, प्रो. स्वाति, डॉ. वसुंधरा, प्रो. अन्नु, राममेहर शर्मा, पवन कुमार एवं नवीन मौजूद रहे।