फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पक्षियों के लिए छत पर पानी रखने गई महिला पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पसीना कलां गांव में पक्षियों के लिए छत पर पानी रखने गई महिला पर युवक ने आठ साल पुरानी रंजिश में चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने चाकू से करीब सात वार किए, महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला को एक निजी अस्पतल में भर्ती कराया गया है। वहीं सेक्टर 29 थाना पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पसीना कलां गांव निवासी 68 वर्षीय कृष्णा पत्नी धर्मपाल ने बताया कि वह सुबह सवा छह बजे अपने मकान की छत पर पक्षियों के लिए पानी रखने के लिए गई थी। इसी बीच उसके देवर रणजीत का बेटा उपदेश छत पर आया और पुरानी रंजिश के चलते उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। उस पर करीब सात बार चाकू से वार किया। उसने शोर मचाया और कुछ ही क्षण में वह बेहोश होकर गिर पड़ी। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उसके परिजन उसे पार्क अस्पताल लेकर गए, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। होश आने पर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी, सेक्टर 29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कृष्णा के बयान दर्ज किए।
घायल कृष्णा ने बताया कि आठ साल पहले उनकी देवर रणजीत के साथ कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद से उन्होंने रणजीत से नाता तोड़ दिया और उनके घर आना-जाना बंद कर दिया था। इस दिन से रणजीत और उसका परिवार उनसे रंजिश रखे हुए था। आरोपी कभी छत पर नहीं आए, लेकिन वह हमला करने के लिए पहली बार छत पर आए और उस पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल कृष्णा के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
- राकेश कुमार, प्रभारी, सेक्टर 29 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें