फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान के उधार के पैसे न देने पर किया था हत्यारोपी के पिता पर चाकू से हमला, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हत्यारोपी के पिता पर कुलदीप नगर में आठ अक्तूबर को चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपी को ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित को बुलाकर उसके पेट में चाकू घोंप दिया था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उधार के पैसे न देने पर उसने पीड़ित पर चाकू से हमला किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से चाकू बरामद कर लिया है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि आठ अक्तूबर को कुलदीप नगर निवासी सतपाल पर चाकू से हमला किया गया था। सतपाल को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। सतपाल पर हमला करने का आरोप कुलदीप नगर निवासी सुशील उर्फ शीला पर है। कुलदीप नगर निवासी अर्जुन ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसके भाई जितेंद्र पर हत्या का आरोप है। वह कई दिनों से फरार है। वह अपने पिता सतपाल के साथ आठ अक्तूबर को जितेंद्र को ढूंढने के लिए निकला था। रास्ते में उन्हें सुशील उर्फ मोजीराम मिल गया। सुशील उसके पिता से बात करने लगा और कुछ दूरी पर ले गया। सुशील ने अचानक उसके पिता के पेट पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। पुलिस पूछताछ में सतपाल ने बताया कि एक साल पहले उसकी कुलदीप नगर में किराना की दुकान थी। सतपाल को उसके उधार के पैसे देने हैं। वह आठ अक्तूबर को बाइक से जा रहा था। रास्ते में उसे सतपाल मिल गया। उसने उससे अपने पैसे मांगे तो सतपाल ने कहा कि उसे पास पैसे नहीं है। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई थी। इसके लिए उसने सतपाल को चाकू मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें