फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में भाइयों में खून खराबा, रिटायर्ड फौजी भाई और उसके परिवार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शेरा गांव में तीन भाइयों में भूमि विवाद को लेकर जमकर लाठी, डंडे व रॉड चली। दो भाइयों ने अपने तीसरे रिटायर्ड फौजी भाई को घर में घुसकर पीट दिया। रिटायर्ड फौजी को काफी चोटें आईं। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां से डॉक्टरों ने उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे बिशनस्वरूप कॉलोनी में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने घटना की सूचना मतलौडा पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों व उनकी पत्नियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव शेरा निवासी नरेश कुमार पुत्र हरकेश ने बताया कि वो सेना से रिटायर्ड है। रिटायरमेंट के बाद गांव में ही रहता है। उसकी मां उसके पास ही रहती है। उसके दूसरे भाई ईशम सिंह व सुरेश 25 साल से गुरुग्राम में रहते हैं। ईशम व सुरेश काफी दिनों से उसे परेशान कर रहे हैं। उसे कहते हैं कि मां के नाम जो भूमि है, उसे उनके नाम करवा दें। ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। आठ अक्तूबर को ईशम उसकी पत्नी सीता व सुरेश अपनी पत्नी अन्नू के साथ घर में घुस आए। यहां आते ही इन्होंने उस पर, उसकी पत्नी अनीता व बेटी खुशी पर रॉड व लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी मां को भी बुरी तरह से पीटा। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें