फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किवाना ने गन्नौर फाइटर को हराकर फाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
मुख्याति​थि को सम्मानित करते कमेटी के सदस्य। समिति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। डीआर इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान, काकोदा में चल रही 13वीं डीआर 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में किवाना क्रिकेट टीम ने गन्नौर फाइटर टीम को चार विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। किवाना की जीत में रविकांत ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए अहम भूमिका निभाई और उन्हें मैन ऑफ द प्लेयर चुना गया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गन्नौर फाइटर टीम ने अंकित श्योराण के 56 और सीटू के 42 रनों की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट पर 168 रन बनाए। किवाना की ओर से कप्तान मनोज ने तीन और वीरेंद्र ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी किवाना टीम ने 17 ओवर में छह विकेट खोकर 172 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। रविकांत ने नाबाद 42 और काला ने 41 रन बनाए। गन्नौर फाइटर की ओर से टीनू गुलिया और सीटू ने दो-दो विकेट लिए।
रविकांत ने 14 गेंदों में चार छक्कों की मदद से 42 रन बनाने के साथ चार ओवर में 17 रन देकर एक विकेट भी लिया। उनके इसी ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मैच में मुख्य अतिथि बुआना लाखू गांव के समाजसेवी वेद वशिष्ठ रहे। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता की प्रबंधन समिति ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एडवोकेट दीपक मलिक, मनुज मलिक, सोमबीर, धर्मेंद्र कादियान, सतेंद्र पहल, अमित खोखर और सुमित खोखर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें