माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एसपी भूपेंद्र सिंह ने मतलौडा और किला थाना प्रभारी को चार्ज से हटा दिया। वहीं शहर थाना, बपौली, चांदनीबाग और तहसील कैंप थाना प्रभारियों की भी अदला-बदली की गई है। मंगलवार को एसपी भूपेंद्र सिंह ने थाना मतलौडा प्रभारी पवन कुमार को हटा दिया। उनके स्थान पर एसआई राजेश को चार्ज सौंपा गया है। थाना किला प्रभारी को श्रीनिवास को शहर थाने में जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया। उनके स्थान पर इंस्पेक्टर नीरज को थाना प्रभारी बनाया गया है। बापौली थाना प्रभारी महिपाल सिंह को चांदनीबाग थाने का प्रभारी लगाया है। एसआई वीरेंद्र को बापौली थाना प्रभारी लगाया है। तहसील कैंप थाना प्रभारी मुकेश को शहर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं शहर थाना प्रभारी दीवान सिंह को तहसील कैंप थाने का प्रभारी सौंपा है।