फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 माह पहले हुई कहासुनी का बदला लेने के लिए बदमाशों ने सयुंक्त व्यापार मंडल के प्रधान के बेटे का किया अपहरण, 5 घंटे बंधक बनाकर हत

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध रोड पर दिल्ली पेरलल नहर के पास पांच बदमाशों ने संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान के बेटे का अपहरण कर लिया। उसको 6 घंटे तक दिल्ली पैरलल नहर पर कांच की टूटी बोतल की नोंक पर बंधक भी बनाकर रखा। कई बार उस पर टूटी बोतल से वारदात कर मारने का प्रयास भी किया गया। यहां तक कि उसको नहर में फेंकने के भी प्रयास हुए। गनीमत रही कि उसकी आवाज सुनकर वहां पर लोग आ गए और बदमाश उसे छोड़कर फरार हो गए। बदमाशों ने प्रधान के बेटे का अपहरण छह माह पहले हुई कहासुनी का बदला लेने के लिए किया था। अब मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक नामजद समेत 5 आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सयुंक्त व्यापार मंडल ने भी जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

गीता कालोनी निवासी शहर के प्रमुख व्यापारी और सुयंक्त व्यापार मंडल के प्रधान अनिल मदान का बेटा माणिक 12 कक्षा का छात्र है। माणिक की छह माह पहले आरोपी अमन गिल से फोन पर बहस हो गई थी। जिसके बाद से अमन गिल लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस को दी शिकायत में माणिक ने बताया कि सोमवार की शाम पांच बजे मॉडल टाउन स्थित मांटेसनरी स्कूल के पास अपने दोस्त माधव भाटिया के साथ खड़ा था। उसी समय वहां पर अमन गिल अपने पांच से छह साथियों के साथ शराब पीकर एक्टिवा व बाइक पर आया और मारपीट करने लगा। झगड़ा देख स्थानीय निवासी आए तो आरोपी अमन ने उन्हें भी धमकाया। उसके बाद उन्होंने किसी नुकीली चीज पीठ पर लगाई और बाइक पर बैठा लिया और कहा कि आज तुम्हें नहर में डुबोकर मारेंगे। उसके बाद वह असंध रोड नहर के पास पेट्रोल पंप पर ले गए। जहां उन्होंने शराब की बोतल तोड़ी और उसके पेट की तरफ लाकर जान से मारने की बात कही। आरोपियों ने कहा कि एक शर्त में छोडेंगे, जब तुम सड़क के बीच बैठकर, हाथ जोड़कर माफी मांगेगा और ये सभी तेरी विडियों बनाएंगे। वहां पर भी हंगामा होते देख भीड़ इकट्ठा हुई, जिनको भी आरोपियों ने धमकाया,लेकिन जब ज्यादा संख्या में लोग इकट्ठा होना शुरू हुए तो वह उसे सड़क पर ही छोड़कर भाग गए। इसी के साथ ही उन्होंने जाने से पहले पीड़ित माणिक को जाने से मारने की धमकी भी दी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पांच धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया और आरोपियों की छानबीन शुरू कर दी है।
छह माह पहले फोन पर हुआ था विवाद-
छह माह पहले उसके दोस्त अमन गिल से किसी बात पर बहस हुई थी। तब भी उसने जान से मारने की धमकी दी थी। तब से लेकर अब तक वह इसी मौके की तालाश में था कि कब वह अपना बदला ले और मारपीट करे। इसस पहले भी अमन गिल कॉलोनी के दोस्तों को माणिक की लाइव लोकेशन भेजने की बात करता था। अब उसे मौका मिला तो उसने मारपीट कर जान से मारने प्रयास किया।
विज्ञापन

छुड़वाने आए लोगों को बोले, ये कौन सा तुम्हारा रिश्तेदार है, जाओ यहां से ?
पीड़ित माणिक ने बताया कि वह 12 कक्षा में पढ़ता है, सोमवार को अपने दोस्त माधव के साथ मॉडल टाउन स्थित एक निजी स्कूल के पास खड़ा हुआ था। बाइक पर अमन गिल व उसका दोस्त आया और मेरे साथ मारपीट करने लगा। उसके बाद जब स्थानीय लोग इकट्ठा हुए तो वहां से पीछे मंदिर वाली गली में ले गए। वहां पर तीन ओर बदमाश आए और उन्होंने भी मारपीट की। वहां पर भी लोगों ने छुडवाने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि यह तुम्हारा रिश्तेदार है क्या, जो बीच में आ रहे हो। वहां के बाद वह उसे असंध रोड स्थित दिल्ली पैरलल नहर पर ले गए जहां पर टूटी शराब की बोतल से जान से मारने की धमकी दी।
फोन पर हुई बहस का बदला लेने को की मारपीट
पीड़ित माणिक ने बताया कि जब आरोपी अमन उसके पास आया तो उसने आते ही कहा कि तुमने मेरे साथ फोन पर बहस की थी तो तुम माफी मांगों। मना करने पर उन्होंने मारपीट की। उसके बाद दिल्ली पैरलल नहर पर ले जाकर उन्होंने कहा कि सड़क पर घुटनों के बल बैठकर माफी मांगो, नान रगड़ो, हम तुम्हारी विडियो बनाएंगे और बहस कैसे होती है उसका बदला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें