संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। सनौली-बापौली ब्लॉक के स्कूलों की गांव जलालपुर प्रथम में नव ज्योति माॅडल स्कूल के खेल मैदान में चल रही तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के बापौली स्कूल प्राचार्य राजेन्द्र व जलालपुर स्कूल के प्राचार्य विनोद रावल ने किया। दूसरे दिन कबड्डी, खो खो, वॉलीबाल, योगा, कराटे, कुश्ती, ताइक्वांडो खेलों का आयोजन किया गया । अंडर-14 आयु वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में कैंब्रिज स्कूल नगला प्रथम और गोयला खुर्द माडल संस्कृत स्कूल द्वितीय रहा। खो खो में अंडर-17 में खोजकीपुर टीम प्रथम रही। चैस में अंडर-14 में प्रियांशु प्रथम, जतिन द्वितीय रहे। योग में हर्ष प्रथम, हार्दिक द्वितीय, आयुष तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान अजय डीपीई ने ऑफिशियल की भूमिका निभाई। विकास डीपीई ने चेस प्रतियोगिता संपन्न कराई। इस अवसर पर राजेंद्र, मुकेश रानी, शौकेंद्र मौजूद रहे।