फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खाटू वाले सांवरे हम हैं तेरे बावरे... पर झूमे श्याम भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर 4 के उमेश्वर महादेव मंदिर में मासिक श्री श्याम संकीर्तन आयोजित किया गया। जिसमें सभी भक्तों ने श्याम पूजन किया। आयोजन मंडल सदस्य मनीष वर्मा ने बताया कि प्रत्येक माह श्री श्याम जी का संकीर्तन किया जाता है। जिसमें सेक्टरवासियों का सहयोग रहता है। आमंत्रित गायक लखबीर सिंह लक्खा ने श्याम भजनों की झड़ी लगाई। जिसमें सभी श्याम भक्त झूम उठे। कार्यक्रम में चंदन का तिलक लगाकर पंक्तिबद्ध होकर सभी श्रद्धालुओं ने श्याम दरबार में माथा टेका।
विज्ञापन

संकीर्तन के दौरान सुनाए गए भजन खाटू वाले सांवरे हम हैं तेरे बावरे..., कीर्तन की है रात बाबा आज थानै आनौ है..., किसने सजाया खाटू वाले को..., तुम्हारी शरण मिल गई सांवरे..., लुटा दिया भंडार खाटू वाले ने और किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार इत्यादि भजनों पर सभी भक्त भावविभोर होकर झूम उठे।
श्याम भक्तों ने बारी-बारी से चंवर सेवा की। संकीर्तन के पश्चात आरती हुई और सहयोगियों को श्री श्याम जी का स्वरूप देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों एवं महिलाओं ने भी श्याम जी के भजन गाए। श्री श्याम आरती में पुजारी सुशील भारद्वाज, रमन शर्मा, अरुण बग्गा, रवि, श्याम वर्मा, राजकुमार शर्मा, दीपक दीक्षित, रमन अरोड़ा, अजय कौशिक, योगेश, रमन तुरान, रमेश गिरधर, राकेश वर्मा, प्रयागराज कौशिक, केवल कृष्ण सैनी, पूर्ण चंद, रामपाल मैहला, सन्नी और महिला मंडल प्रधान नीरु तनेजा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें