फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसानों को घसीट-घसीटकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। लाठीचार्ज के दौरान अफरातफरी मच गई। कई किसान गिर पड़े तो पुलिस ने उन्हें घसीट-घसीट कर भी पीटा। अनेक सिख किसानों की पगड़ियां भी उड़ गईं। तेजपाल बकाना, रणधीर सिंह सहित कई किसान घायल हुए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घायल किसानों को अलग-अलग अस्तपालों में भर्ती कराया गया, जहां कई किसानों की देर रात तक हालत नाजुक बताई जा रही थी। कुछ किसानों को कुरुक्षेत्र व पीजीआई रेफर करने की भी चर्चा रही। वहीं लाठीचार्ज के दौरान पुलिस जबरन बुजुर्ग और नौजवान किसानों को बसों में भरा और अलग-अलग थानों में ले गई। एसडीएम कपिल शर्मा ने पुष्टि की लाठीचार्ज के बाद गुरनाम सिंह चढ़ूनी और बाकी पदाधिकारी पुलिस हिरासत में हैं। बताया जाता रहा कि गुरनाम सिंह चढ़ूनी सहित कुछ पदाधिकारियों को सीआईए-एक और दो में रखा गया है और जसबीर सिंह मामू माजरा व प्रिंस वडैच सहित कुछ किसानों को थाना पीपली में हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें