फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया से बचाव के लिए वातावरण को रखे स्वच्छ : एडीसी

Fri, 21 Apr 2023 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को मलेरिया की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिसमें मलेरिया के प्रभाव को कम करने के साथ ही लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर एडीसी ने शहर एवं गांव में फॉगिंग कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि मलेरिया एक घातक बीमारी है, यह गंदगी और कई दिनों तक इकट्ठा हुए पानी में पनपने वाले मच्छरों से फैलती है। लोग अपने आसपास सफाई रखेंगे तो इससे बचा जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपने कार्यालयों में भी साफ-सफाई सुनिश्चित करें, कूलरों में लारवा न पनपने दें। मलेरिया की रोकथाम के लिए प्रत्येक कार्यालय में नोडल अधिकारी की नियुक्ति करें। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी के प्रतिनिधि को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कराई जाए। स्कूलों एवं आंगनबाड़ी पर ध्यान दें। तालाबों में लारवा को खत्म करने वाली गंबूजिया मछलियां डालवाएं। जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. अनु ने बताया कि मलेरिया के लक्षण दिखने पर जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें