फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: केदार दत्त कौशिक बने सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष

Sat, 04 Oct 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष का कार्यभार संभारलते एडवोकेट केदार दत्त कौशिक। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिला बाल कल्याण समिति के नवनियुक्त चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता केदार दत्त ने नियुक्त के करीब डेढ़ महीने बाद शुक्रवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित कार्यालय में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। उनके साथ किरण मलिक और विक्रम ने भी कार्यभार संभाला। जबकि मालती अरोड़ा और मीना ने पहले दिन कार्यभार ज्वाइन नहीं किया। इनकी नियुक्ति के आदेश 14 अगस्त को जारी किए थे। उस समय नियुक्ति पर राेक लग जाने की बात कही जा रही थी। केदार दत्त कौशिक ने अधिकारियों के साथ आगामी कार्य योजनाओं की रूपरेखा पर चर्चा की। बच्चों के पुनर्वास और देखरेख के लिए बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें