फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छात्रों को प्रकृति संरक्षण का बताया महत्व

Sat, 04 Oct 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
आर्य बाल भारती विद्यालय में पौधारोपण करते विद्यार्थी और शिक्षक। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। आर्य बाल भारती विद्यालय में विश्व प्रकृति दिवस पर एक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधान रणदीप आर्य ने की। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विद्यालय प्रांगण में पौधे लगाए। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. अशोक आर्य के मार्गदर्शन में छात्रों और शिक्षकों ने प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेते हुए कई जागरूकता गतिविधियों में भाग लिया। उप प्राचार्य जगदीश आर्य ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आर्य समाज काबड़ी के उपाध्यक्ष ओम दत्त आर्य ने मानव के अस्तित्व के लिए प्रकृति संरक्षण के महत्त्व पर प्रकाश डाला। प्रधान रणदीप आर्य ने बच्चों को पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े व जूट के बैग इस्तेमाल करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें