बापौली। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जलमाना की छात्राओं ने स्थानीय बाल भवन में आयोजित जिला स्तरीय बाल महोत्सव में शानदार प्रदर्शन किया है। छात्राओं ने नाटक, रागनी व बेस्ट ड्रामेबाज समेत चार विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
प्रधानाचार्य राजकिशन जैन, गणित अध्यापक संजय कुमार और ड्रामा डायरेक्टर नीटू रावल ने बताया कि बेटियां दिन-रात कड़ा अभ्यास कर विभिन्न मंचों पर बापौली खंड का नाम रोशन कर रही हैं। इससे पहले भी उनकी टीम राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है। विद्यालय की इस उपलब्धि पर शिक्षकों और ग्रामीणों ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं।