फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: करनाल रेंज पुलिस ने अभियान चलाकर पकड़े 114 अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। करनाल रेंज पुलिस ने विशेष अपहरण, लूट, डकैती, छीना झपटी, फिरौती व चोरी आदि की वारदात में संलिप्त गिरोहों का पता लगाकर 114 अपराधियों को पकड़ा है। उनके कब्जे से 30.79 लाख रुपये की जनसंपत्ति बरामद की गई। वहीं चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ा है। उसके कब्जे से 50 हजार रुपये, छह हथियार व तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। साथ ही 401 पूर्व अपराधियों की निगरानी की गई। संगीन अपराधों में संलिप्त छह उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व में संपति विरुद्ध अपराधों में संलिप्त 401 आरोपियों पर कड़ी निगरानी रखी गई है। इसके अतिरिक्त बार-बार अपराध करने वाले आठ अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। करनाल रेंज आईजी सतेंद्र गुप्ता ने बताया कि विभिन्न थानों में दर्ज संपत्ति विरुद्ध अपराधों में सजा काट चुके दोषियों अथवा जमानत पर आए हुए आरोपियों की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि वे भविष्य में किसी अन्य वारदात को अंजाम न दे सकें। साथ ही जिले की सीमाओं के साथ लगते अन्य जिलों व राज्यों की पुलिस से भी बेहतर समन्वय स्थापित कर सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है, जिससे लूट, डकैती, छीनाझपटी करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें