पानीपत में जन लोकपाल को लेकर समाजसेवी अन्ना हजारे के समर्थन में दूसरे दिन भी अनशन जारी रहा और सरकार से जन लोकपाल बिल को लागू करने की मांग की।
सामाजिक संगठनों ने शनिवार को दूसरे दिन क्रमिक अनशन जारी रखा और शनिवार को कपिल देव और शीशपाल पांचाल अनशन पर बैठे। उन्होंने कहा कि जन लोकपाल बिल देश की जनता की मांग है और समाजसेवी अन्ना हजारे उनकी मांगों को लगातार उठा रहे हैं।
उनका कहना था कि जन लोकपाल बिल के लिए शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी जागरूक हैं और इसकी लगातार मांग कर रहे हैं। वे सरकार की जन लोकपाल बिल को लागू करने में बरती जा रही अनदेखी की निंदा करते हैं और जनहित में इसे लागू करने की मांग करते हैं।
रविवार को क्रमिक अनशन पर मा. जय भगवान और यामिन मलिक बैठेंगे। इस मौके पर भाकियू हरियाणा के कार्यकारी प्रधान सुरेश दहिया, राजबीर लठवाल, रणधीर डिमाना, ईश्वर सिंह हरिचंद बैरागी, रणजीत, हरीश शर्मा, प्रदीप शर्मा, स्वामी अग्निवेश, रणवीर सिंह डिडवाडी, लख्मी चंद कश्यप, रामभज भैंसवाल और प्रियंका भारद्वाज मौजूद रहे।