फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कन्हैया तेरे प्यार में हम लूट गए बीच बाजार में... भजन पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
उत्सव में भजन गाते गायक अमन भैया। संवाद 
विज्ञापन
- अंसल स्थित श्री बांके बिहारी ज्ञानेश्वर मंदिर और श्री कृष्ण वेद विद्यालय में शुरू हुआ महोत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। कन्हैया तेरे प्यार में हम लूट गए बीच बाजार में..., इतनी कृपा सांवरे बनाए रखना... और मीठी-मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजे...जैसे श्रीकृष्ण व राधा के भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे।
सोमवार को मौका रहा अंसल स्थित श्री बांके बिहारी‎ ज्ञानेश्वर मंदिर व कृष्ण वेद विद्यालय में शरद पूर्णिमा पर पांचवें दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के पहले दिन का। शरद पूर्णिमा उत्सव का शुभारंभ हवन के साथ हुआ। इससे पहले मंत्रोच्चारण के साथ संत ज्ञानेश्वर महाराज व ‎रुक्मिणी विट्ठल माता रानी और राधा‎कृष्ण, भगवान राम का परिवार, हनुमान का अभिषेक किया गया।
विज्ञापन

भगवान शिव‎ का रुद्राभिषेक किया गया। मुख्य आकर्षण का केंद्र मंदिर का सजा सुंदर दरबार रहा। सायं पांच बजे ठाकुरजी के दर्शन और उसके बाद भजन संकीर्तन कार्यक्रम राधा माधव संकीर्तन मंडल से अमन भैया द्वारा किया गया। अमन भैया ने एक के बाद एक भजनों की देर रात तक झड़ी लगाए रखी।
विज्ञापन

कृष्ण वेद विद्यालय के सदस्य ने बताया कि पहले दिन शरद पूर्णिमा उत्सव सायं पांच बजे ठाकुरजी के दर्शन किए और उसके बाद राधा माधव संकीर्तन मंडल के अमन भैया ने भजन गाए और ठाकुरजी को रिझाने की कोशिश की। संकीर्तन में श्रद्धालु भजन पर झूमें। उत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को सायं छह बजे दिल्ली वाले मनीष चौहान द्वारा हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा।

उत्सव में भजन गाते गायक अमन भैया। संवाद 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें