फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कंडम पालिका बाजार इमारत को 30 करोड़ी प्रोजेक्ट की मुहर का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। करीब एक साल पहले कंडम घोषित हो चुकी पालिका बाजार नगर निगम कार्यालय की इमारत का जीर्णोद्धार होने जा रहा है। इसकी जगह एक सात मंजिला कॉमर्शियल इमारत बनाई जाएगी। इस पर करीब 30 करोड़ रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान है। नगर निगम ने इसका प्रोजेक्ट और डीपीआर तैयार कर ली है। अब इसे सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया है। अनुमान है कि आचार संहिता के बाद इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल जाएगी। जिसके बाद निगम इस पुरानी जर्जर इमारत को गिराने के बाद यहां भव्य इमारत का निर्माण करवाएगा। इसमें जमीन के अंदर दो तल पर बेसमेंट बनाए जाएंगे। जहां पार्किंग होगी। वहीं, भूतल समेत पांच मंजिला काॅमर्शियल इमारत का निर्माण किया जाएगा। जिसमें भूतल पर जैसे अब दुकानें हैं वैसे ही दुकानें बनेंगी। ऊपर हॉल, कार्यालय और शोरूम बनेंगे। जो किराए पर दिए जाएंगे। जिससे निगम का राजस्व भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा राहत शहर के उन लोगों को मिलेगी जो रोजाना इस जर्जर इमारत में अपने काम करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। जर्जर इमारत होने की वजह से हर वक्त उनकी जान पर जोखिम बना रहता है। अधिकारियों का कहना है कि मंजूरी मिलने के बाद एक ओर नए प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी तो दूसरी ओर पालिका बाजार निगम कार्यालय को दूसरे कार्यालय में शिफ्ट करने की योजना पर भी काम जारी रहेगा। हालांकि फिलहाल भी निगम ने यहां दुकानदारों को दुकानें दी हैं जिनसे निगम किराया भी वसूलता है।

बॉक्स
स्वामित्व योजना में फंसा पेंच
पालिका बाजार की निगम कार्यालय वाली इमारत के दुकानदारों के लिए असमंजस की स्थिति बनी है। निगम ने दुकानदारों को दुकानें तक अलॉट की हैं लेकिन इनको स्वामित्व योजना के तहत इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसमें कुछ नियम दुकानदारों को मालिकाना हक दिलाने के आड़े आ रहे हैं। जिन पर अधिकारी विचार विमर्श कर रहे हैं कि नई इमारत बनाए जाने के बाद दुकानदारों को नई दुकानें मिलेंगी या नहीं।
विज्ञापन

नगर निगम एक्सईएन प्रदीप कल्याण का कहना है कि इस प्रोजेक्ट के डिजाइन से लेकर डीपीआर को मुख्यालय भेजा गया है। अगर ये स्वीकृत होती है तो निगम यहां भव्य इमारत को निर्माण कराएगा। मंजूरी मिलने के बाद से निर्माण कार्य शुरू करवाने की कोशिश रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें