कलश यात्रा के दौरान मौजूद कथावाचक व अन्य अतिथि। संवाद
समालखा। नई अनाज मंडी स्थित वैश्य गर्ल्स कॉलेज में रविवार से श्री शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर शीतला माता मंदिर, माता पुली रोड से श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओंं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। कलश यात्रा माता पुली रोड से शुरू होकर समालखा गांव और फोरलेन से होते हुए नई अनाज मंडी स्थित वैश्य गर्ल्स कॉलेज के कथा स्थल पर पहुंची। इस दौरान महिलाएं भजन और शिव महिमा का गुणगान करते हुए ढोल-बाजों की धुन पर थिरकती नजर आई।
कथा स्थल पर पहुंचने पर कथा वाचक महंत योग्यता गिरी जी महाराज का शीतला माता मंदिर समिति के प्रधान अनिल बेनीवाल और वार्ड-10 के पार्षद मनीष बेनीवाल ने समिति की ओर से स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि श्री शिव महापुराण कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा, उनके स्वरूप और शिव भक्ति से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। कथा में आसपास के क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
कलश यात्रा के दौरान मौजूद कथावाचक व अन्य अतिथि। संवाद