समालखा। पंचवटी काॅलोनी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में कलश यात्रा निकाली। हाथों मे बैनर व झंडो के साथ निकली पंचवटी से यात्रा शुरू होकर रेलवे रोड, माता पुली से होती हुई चुलकाना रोड, गुड मंडी, काठ मंडी के रास्ते से होती हुई ऑफिसर कॉलोनी पहुंची। यात्रा में शंकर पार्वती की बहुत सुंदर झांकी जिसमे कलाकार नृत्य प्रस्तुत करते हुए चले। इस दौरान
सभी ने बढ़-चढ़ कर शोभा यात्रा में भाग लिया।
इस मौके पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी सेंटर की इंचार्ज बी के किरण ने यात्रा के दौरान शहर वासियों को शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य भी बताया। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि क्यों मनाते हैं। विभिन्न स्थानों पर बहुत ही उमंग उत्साह से यात्रा में सभी यात्रियों का बहुत ही स्वागत किया गया। इसमें सेंटर इंचार्ज बी के किरण, ममता बहन, सीमा, रजनी, संजय भाई, जितेंद्र भाई और अन्य भी शामिल रहे।