फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्रीमद्भागवत कथा से पहले निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
रेलवे कॉलोनी हनुमान मंदिर में कलश यात्रा में भाग लेती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। श्री इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर सेवा समिति की ओर से रेलवे कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। साथ ही लगभग 100 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर कलश यात्रा में भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में दिल्ली के पूर्व मंत्री रमेश रत्तन ने कलश यात्रा में भाग लिया। शाम तीन बजे हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

कलश यात्रा के बाद मुख्यातिथि द्वारा पूजन कर कथा का शुभारंभ किया गया। समिति के सदस्यों द्वारा मुख्यातिथि को सम्मानित किया गया। कथावाचक शिव नरेश शास्त्री ने कथा के पहले दिन बताया कि मनुष्य को पाप का भागी न बनकर पुण्य कमाना चाहिए। जिससे किसी मनुष्य का कल्याण हो सके। साथ ही पापी मनुष्य भी कथा का सिमरण कर पापोंं से मुक्त हो सकता है। इस दौरान महिलाओं ने कृष्ण के भजनों पर जमकर नृत्य किया। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। कथा के समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें