फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्राॅले में घुसी कैथल डिपो की बस, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर पुलिस लाइन के सामने शनिवार को खड़े ट्राली में रोडवेज की बस घुसने से कैथल डिपो के चालक अशोक (35) की मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं समेत तीन यात्री घायल हो गए। इनको जीटी रोड के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मृतक चालक कैथल के हरसौला गांव का रहने वाला था। बस कैथल से दिल्ली जा रही थी और इसमें 32 यात्री सवार थे। प्रथम दृष्टया हादसा ट्राला चालक के एक साथ गलत लेन में आने और बस चालक के साथ बैठे यात्री के साथ बातों में ध्यान भटकने के चलते हुआ। औद्योगिक थाना सेक्टर-29 की पुलिस ने ट्राले को कब्जे में ले लिया है।
ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हादसा शनिवार सुबह करीब सवा 11 बजे का है। कैथल डिपो के परिचालक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह कैथल डिपो से बस लेकर दिल्ली के लिए निकले थे। करीब 11 बजे वह पानीपत के सिवाह स्थित बस स्टैंड पर पहुंचे। जहां से यात्रियों को लेकर जीटी रोड से होते हुए दिल्ली के लिए निकले। कुछ देर में पानीपत पुलिस लाइन के सामने पहुंचे तो हाईवे पर एक ट्राला गलत लेन में जा रहा था। ट्राला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए और बीच सड़क पर ट्राले का रोक दिया। चालक अशोक ने बस को काबू पाने का प्रयास भी किया लेकिन बस ट्राले में पीछे से घुस गई।
विज्ञापन

हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक अशोक, दीवाना गांव की 35 वर्षीय रजनी और करनाल की 45 वर्षीय विन्नी व कैथल का ही एक युवक रोबिन घायल हो गए। हादसे की सूचना पर तुरंत ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चालक अशोक की हालत नाजुक बनी हुई थी। हादसे में बस का स्टेयरिंग टूट कर उसके पेट में लगा। जिससे अशोक को काफी अंदरूनी चोट आई। चिकित्सकों ने तुरंत ही उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया। चालक अशोक की शनिवार शाम को करीब छह बजे मौत हो गई। बाकी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
प्रेशर पाइप फटने से बीच सडक खड़ा हो गया था ट्राला : रोडवेज बस के परिचालक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बस के सामने ट्राला चल रहा था। ट्राले का प्रेशर पाइप अचानक फट गया। जिस कारण ट्राला बीच सड़क में ही रुक गया। चालक ट्राले को गलत लेन में चला रहा था। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया। हादसे में दीवाना निवासी रजनी घायल और करनाल की विन्नी भी घायल हुई। रजनी ने बताया वह अपने भाई के पास जा रही थी। वहीं विन्नी ने बताया कि उनकी दिल्ली अपनी रिश्तेदारी में जा रही है। वह चालक के पीछे वाली सीट पर ही बैठी थी। चालक के पास एक युवक बैठा था। जो चालक से बात कर रहा था। जिस कारण चालक का ध्यान भटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें