पानीपत। जिला स्तरीय ग्रामीण पंचायत खेलकूद प्रतियोगिता की सर्कल कबड्डी पुरुष वर्ग में इसराना व महिला वर्ग मतलौडा चैंपियन बनपा। पुरुष वर्ग में मतलौडा ने समालखा को 21-9 अंकों व महिला वर्ग में मतलौडा ने सनौली को मात दी। डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और उनको खेलों में आगे आने की सलाह दी।
तीन दिवसीय जिला स्तरीय ग्रामीण पंचायत खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को शिवाजी स्टेडियम में समापन हो गया। मुख्यातिथि उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे रहे। उन्होंने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। युवा पढ़ाई के साथ खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लें। खेलों के माध्यम से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। डीडीपीओ रूपेंद्र मलिक ने कहा कि जीवन में खेल का बहुत महत्व है। खेलों के माध्यम से ऊंचे से ऊंचा मुकाम हासिल किया जा सकता है। खेलों में सभी बच्चें बढ़-चढ़कर भाग लेंवे। प्रतियोगिता के अंतिम दिन कबड्डी, रस्सा-कस्सी, मटका दौड़ खेलों का आयोजन किया गया।
ये रहे परिणाम
कबड्डी हरियाणा स्टाइल पुरुष वर्ग में इसराना पहले तथा समालखा दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मतलौडा पहले और सनौली खुर्द दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी नेशनल स्टाइल महिला वर्ग में मतलौडा प्रथम और समालखा द्वितीय स्थान पर रहे। रस्साकशी के पुरुष वर्ग में पानीपत पहले और मतलौडा दूसरे, महिला वर्ग में मतलौडा पहले और पानीपत दूसरे स्थान पर रहा। मटका दौड़ में सोनिया सिवाह पहले, सीखा देहरा दूसरे और राजेश देहरा तीसरे स्थान पर रही।