फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्कल कबड्डी पुरुष व महिला वर्ग में इसराना व मतलौडा रहे प्रथम

Fri, 21 Oct 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। जिला स्तरीय ग्रामीण पंचायत खेलकूद प्रतियोगिता की सर्कल कबड्डी पुरुष वर्ग में इसराना व महिला वर्ग मतलौडा चैंपियन बनपा। पुरुष वर्ग में मतलौडा ने समालखा को 21-9 अंकों व महिला वर्ग में मतलौडा ने सनौली को मात दी। डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और उनको खेलों में आगे आने की सलाह दी।
विज्ञापन


तीन दिवसीय जिला स्तरीय ग्रामीण पंचायत खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को शिवाजी स्टेडियम में समापन हो गया। मुख्यातिथि उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे रहे। उन्होंने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। युवा पढ़ाई के साथ खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लें। खेलों के माध्यम से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। डीडीपीओ रूपेंद्र मलिक ने कहा कि जीवन में खेल का बहुत महत्व है। खेलों के माध्यम से ऊंचे से ऊंचा मुकाम हासिल किया जा सकता है। खेलों में सभी बच्चें बढ़-चढ़कर भाग लेंवे।  प्रतियोगिता के अंतिम दिन कबड्डी, रस्सा-कस्सी, मटका दौड़ खेलों का आयोजन किया गया।

ये रहे परिणाम
कबड्डी हरियाणा स्टाइल पुरुष वर्ग में इसराना पहले तथा समालखा दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मतलौडा पहले और सनौली खुर्द दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी नेशनल स्टाइल महिला वर्ग में मतलौडा प्रथम और समालखा द्वितीय स्थान पर रहे। रस्साकशी के पुरुष वर्ग में पानीपत पहले और मतलौडा दूसरे, महिला वर्ग में मतलौडा पहले और पानीपत दूसरे स्थान पर रहा। मटका दौड़ में सोनिया सिवाह पहले, सीखा देहरा दूसरे और राजेश देहरा तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें