फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ज्योत्सना गर्ग बनीं अध्यक्ष और स्वाति गोयल उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन की नई कार्यकारिणी ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। ज्योत्सना गर्ग को अध्यक्ष, स्वाति गोयल को उपाध्यक्ष, रुपाली चोपड़ा को निवर्तमान अध्यक्ष, मंजरी गोयल को सचिव, डॉ. दीप्ति जैन को सह-सचिव, रीतिका को कोषाध्यक्ष, गीताप्रिय सीमा बब्बर को आईएसओ, रेणु देसवाल को संपादक तथा पूजा मलिक को सह-संपादक बनाया गया है।
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अनिता बत्तरा, नीतू छाबड़ा, ज्योति रहेजा, सिमरन गिरधर, साधिका मिगलानी और रेणु बंसल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चार्टर्ड प्रेसीडेंट कंचन सागर, डॉ. अनु कालड़ा और मुक्ता नागपाल सलाहकार के रूप में क्लब का मार्गदर्शन करेंगी।
नवनियुक्त अध्यक्ष ज्योत्सना गर्ग के नेतृत्व में क्लब ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर 10 प्रतिष्ठित चिकित्सकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही रविन्द्रा अस्पताल में एक जरूरतमंद मरीज के डायलिसिस का खर्च क्लब की ओर से वहन किया गया। समाजसेवा के तहत क्लब सदस्यों ने जीटी रोड स्थित गोशाला के पास बुजुर्गों और बच्चों को ठंडे दूध की बोतलें भी वितरित कीं। इस अवसर पर सोनिया बत्तरा, सिमरन गिरधर, डॉ. दीप्ति जैन और निशा गर्ग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें