फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के घर से लाखों के गहने चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 12 स्थित एक कारोबारी के मकान से 19 अगस्त को कई लाख के गहने चोरी हो गए। दंपति की शिकायत पर चांदनी बाग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नवजोत पुत्र परेशनाथ निवासी सेक्टर 12 ने बताया कि 19 अगस्त को शाम के समय उन्होंने नहाते समय अपनी सोने की अंगूठी निकाल कर रखी थी, लेकिन अगले दिन वह अंगूठी को डालना भूल गया और ऑफिस चला गया। इसी बीच पत्नी का फोन आया और अंगूठी डालने की बात पूछी। मना करने पर पत्नी ने घर पर तलाश शुरू की, लेकिन अंगूठी नहीं मिली। इसी बीच वह फैक्ट्री से घर लौटा और दोनों ने मिलकर अलमारी अन्य जगह तलाश की । तलाश करने पर अंगूठी के साथ अन्य गहने जैसे दो सोने की अंगूठी एक लॉकेट के साथ सोने की चेन चोरी मिली। चांदनीबाग थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें