सनौली में पानीपत से शामली जा रही रोडवेज की बस ने यमुना पुल टोल टैक्स के पास
एक बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
हादसे के
बाद बस चालक भी स्टेयरिंग से संतुलन खो बैठा और बस का अगला हिस्सा गड्ढे
में गिर गया। इसके बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के
अनुसार मंगलवार को पानीपत-हरिद्वार रोड पर यमुना पुल स्थित टोल टैक्स के
पास पानीपत डिपो की बस ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। उससे वह गंभीर रूप से
घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल के लिए रवाना हो गए। गांव
रामडा-आर निवासी उसके भाई विनोद ने बताया कि फूल कुवार खेत में गया था।
अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टर ने घायल हो मृत घोषित कर दिया। हादसे के
बाद बस चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस और बाइक को कब्जे में
लिया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है