फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत में जजपा नेता की गोली मार की हत्या, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत में जजपा के युवा नेता रविंद्र उर्फ मीना की उसी के पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके साथ दो अन्य लोगों को गोली मारी है। प्राथमिक जांच में साली और उसके पति के बीच अनबन हत्या का कारण सामने आया है। आरोपी उसी के पैतृक गांव सोनीपत के जागसी गांव का है। वे यहां भी पानीपत के विकास नगर में एक ही गली में रहते हैं। दोनों घायलों को जीटी रोड सिवाह के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। डीएसपी सुरेश सैनी ने घटनास्थल और अस्पताल में मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

वारदात शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के जागसी गांव के रविंद्र उर्फ मीना (32) पानीपत के एनएफएल स्थित विकास नगर की गली नंबर दो में रहता था। वह शुक्रवार को अपने घर पर था। परिजनों ने बताया कि जागसी गांव का ही रणबीर, वीनित और विनय भी विकास नगर की दो नंबर गली में ही रहते हैं। रविंद्र उर्फ मीना की साली की शादी रणबीर के साले के साथ हुई थी। दोनों में पिछले दिनों से विवाद चल रहा था। परिजनों ने बताया कि रणबीर शाम के समय राजबीर के घर आया। उसने आते ही उससे पानी मांगा। इसी समय विनय आ गया। आरोप लगाया कि रणबीर ने आते ही उसके पेट में पिस्टल से गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर रविंद्र उर्फ मीना और विनीत आए। रणबीर ने रविंद्र के माथे में सीधी गोली मार दी। इसके साथ एक गोली विनीत के पेट में मार दी। आरोपी गोली मारकर भाग गया। परिजन उनको सिवाह गांव स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए। जहां रविंद्र उर्फ मीना को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी सुरेश सैनी और सेक्टर-29 औद्योगिक थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन




वर्जन
विकास नगर में रविंद्र उर्फ मीना समेत तीन को गोली मारी गई है। इसमें रविंद्र की मौत हो गई है। शव को शवगृह में रखवा दिया है।
सुरेश कुमार, डीएसपी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें