पानीपत। सीआईए वन ने बुजुर्गों से जेवरात छीनने वाले गिरोह के आरोपियों से जेवरात खरीदने के आरोप में एक ज्वेलर्स को रोहतक से गिरफ्तार किया। ज्वेलर्स ने आरोपियों से 15 हजार रुपये में खरीदी थी और 25 हजार रुपये में बेच दी थी। पुलिस ने उसके पास से छह हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी ज्वेलर्स को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान रोहतक निवासी राज के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम आरोपी हिसार के लौहारी गांव निवासी नवीन व रोहतक की इंद्रा कॉलोनी निवासी राजेश को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। इन्होंने बुजुर्गों से सोने की अंगूठी छीनने की 10 वारदातों में कबूलनामा किया था। इनको पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया था। अब इन आरोपियों की निशानदेही पर उन्होंने सोने की अंगूठी खरीदने वाले रोहतक निवासी राज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राज ने सोने की अंगूठी 15 हजार रुपये में खरीदी थी और किसी को 25 हजार रुपये में बेच दी थी। उसके पास से पुलिस को छह हजार रुपये बरामद हुए हैं।