समालखा। जिला योजनाकार विभाग की टीम ने सोमवार को क्षेत्र की अवैध काॅलोनियों में कार्रवाई की है। टीम ने कई अवैध निर्माणों को जेसीबी से गिराया। इस दौरान टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। डीटीपी विभाग द्वारा नारायणा रोड पर करीब छह एकड़ में काटी जा रही अवैध काॅलोनी और एक दुकान पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जेसीबी से उसे गिरा दिया है। इसके अतिरिक्त समालखा गांव में पावर हाउस के पीछे काटी जा रही अवैध काॅलोनी में भी डीटीपी ने कार्रवाई की है।
विभाग की कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में बेचैनी बढ़ गई। वे एक दूसरे से कार्रवाई की जानकारी लेते हुए नजर आए। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट रोहित, जेई दीपक पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।